हत्या का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार.

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -थाना जुगैल पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28/29 अप्रैल की रात पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कुड़ारी में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान बल्लू कोल (28 वर्ष) पुत्र प्यारेलाल, निवासी कुड़ारी के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक के रिश्तेदार महेन्द्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया और प्रीतम ने आपसी विवाद व खाने-पीने के दौरान उसे अपने घर ले जाकर लोहे के शाबल से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस मामले में थाना जुगैल पर मुकदमा संख्या 45/2026 धारा 103(1), 238(a), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों- महेन्द्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया और प्रीतम- को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ग्राम कुड़ारी थाना जुगैल क्षेत्र के निवासी हैं, जिनका मूल निवास मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद में बताया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *