डीजे मशीन चोरी, थाने पर सुनवाई नहीं मुख्यमंत्री पोर्टेल पर शिकायत

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बरौली टोला (डिहवा) पर शादी में भाड़े पर गयी डीजे मशीन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस संदर्भ में 20 नवम्बर को ही थाने में तहरीर दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद रविवार को पीडित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआइएस की शिकायत की है।
थानाक्षेत्र के रामपुर गड़थौली निवासी राजन मौर्या ने शिकायत में बताया कि बीते 19 नवम्बर को बग़ल के गाव बरौली टोला (डिहवा) पर राधेश्याम की पुत्री के विवाह में उनका दो डीजे गया था जिसकी लागत लगभग 70 हजार थी, रात भर बजने के बाद अगले 20 तारीख को सुबह 4 बजे वह अपने घर चला गया जिसके बाद मेरी डीजे मशीन वहां से चोरी हो गयी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर फोन किया जिसपर पीआरवी पहुंची और थाने पर एप्लिकेशन देने को कहा जिसपर पीड़ित राजन मौर्या ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया जिसपर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद रविवार को पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *