भाजपा ओबरा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान  का भव्य समापनपूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र। ओबरा भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026  के तहत मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के अन्तिम सत्र का समापन  आज राम मंदिर के प्रांगण में स्थित मानस भवन में हुआ। आज के कार्यक्रम के पहले सत्र के मुख्य वक्ता आशुतोष चतुर्वेदी ने ” भाजपा की कार्य पद्धति, संरचना और ग्रहण करना ” टॉपिक पर अपने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उसे अपने कार्यशैली में उतारने का प्रशिक्षण दिया। आज के प्रशिक्षण का अन्तिम सत्र जिलाअध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने लिया जो समापन का सत्र था। इस सत्र में ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता स्वागत वंदन और अभिनंदन करते हुए उनका माल्यार्पण व अंग वस्त से सम्मानित किया। प्रशिक्षण के अन्तिम सत्र में जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने अपने प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ के गठन, मन की बात और  बैठक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ताकि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण बूथ का अच्छे से गठन और प्रबंधन कर सके।इस इस अवसर पर विशाल पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, सुख नन्दन चौरसिया, निशांत कुशवाहा, विशाल गुप्ता, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, रंजना सिंह, हेमलता जायसवाल, सतीश पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, महेश जायसवाल,मोहित पटेल, संजय सिंह,अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह,विवेक सिंह तोमर, सुशील कुशवाहा, निलेश मिश्रा, दशरथ शुक्ला, राज कुमार यादव, पंकज गौतम, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा, गौरव सिंह, विकास सिंह, आनन्द जायसवाल, सुनील सिंह, नित्यानंद दूबे, आदर्श सिंह सहित भाजपा ओबरा मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे।

कोडिन युक्त कफ सिरप प्रकरण में मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त विजय गुप्ता की चल सम्पत्ति (घरेलू सामान कुर्कपूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेय

सोनभद्र -जनपद सोनभद्र में अवैध रूप से कोडिन युक्त कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1191/2025, राज्य … Read More

फर्जी फर्म के जरिए GST चोरी का बड़ा मामला आया सामने, 70 लाख की बोगस ITC घोटाले का खुलासा.

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र -प्रदेश सरकार के निर्देश पर कर अपवंचन, फर्जी फर्मों के संचालन एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान … Read More

थाना जुगैल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में वांछित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों को मुकदमा पंजीकरण के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार … Read More

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार.पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र जनपद की साइबर क्राइम पुलिस ने नीट/एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह छात्रों और उनके अभिभावकों को मेडिकल कॉलेजों में पक्की सीट दिलाने का झांसा देकर उनसे भारी रकम वसूल करता था।मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे नीट के माध्यम से एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिलाया और खुद को प्रभावशाली एजेंट बताया। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर विभिन्न चरणों में कुल 22 लाख रुपये अपने बताए गए बैंक खातों और ऑनलाइन माध्यमों से जमा करवा लिए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम सक्रिय हुई। टीम ने अभियुक्तों के बैंक खातों का विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के साथ डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड के पास दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कोचिंग संस्थानों और अन्य माध्यमों से छात्रों का डेटा प्राप्त करते थे। इसके बाद ‘ऑप्टिमस एजुकेशन कंसल्टेंसी’ के नाम से संचालित अपने कार्यालय में कॉल सेंटर के जरिए ऐसे छात्रों से संपर्क करते थे, जो नीट परीक्षा पास करने के बावजूद दाखिले से वंचित रह जाते थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।