थाना पन्नूगंज की बड़ी कार्रवाई: दहेज उत्पीड़न के मामले में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न एवं प्रताड़ना से संबंधित मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।घटना का विवरण:-थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (D.P. Act) के तहत वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। उक्त मामले में नामजद अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को उनके निवास ग्राम तेलाड़ी से समय दोपहर 14:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय, सोनभद्र रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01.लक्ष्मीनारायण जायसवाल पुत्र परशुराम जायसवाल (पति)02.परशुराम जायसवाल पुत्र रामेश्वर जायसवाल (ससुर)03.गुजराती देवी पत्नी परशुराम जायसवाल (सास)(निवासीगण- ग्राम तेलाडी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र)गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-01.प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।02.का0 शशिकान्त सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।03.म0का0 अंजली सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

जिहादी मानसिकता के विरोध में रामलीला मैदान से निकलेगा विशाल जुलूस, बढ़ौली चौराहे पर पुतला दहन.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -देश में कथित रूप से बढ़ रही कट्टरपंथी और हिंसक घटनाओं के विरोध में बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। संगठन … Read More

विवेकानंद विद्यालय का शानदार रिजल्ट, आदित्य बने टॉपर.

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो सोनभद्र -सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र के विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में विवेकानंद … Read More

एक साथ तीन शव पहुंचने से गांव का माहौल बना हृदयविदारक, हर आंखें हुई नम. पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में बुधवार सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब करीब 9 बजे तीन अलग-अलग एम्बुलेंसों से एक साथ तीन शव गांव पहुंचे। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और हर आंख नम हो गई।जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में कोन क्षेत्र के तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एम्बुलेंस से उनके शवों को उनके गांव भिजवाया गया। मृतकों में पीपरखाड़ गांव के बरवाहा टोला निवासी राजू राम (40) पुत्र चरित्र राम और बृजेश (31) पुत्र जवाहिर राम शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, केवाल टोला निवासी पंकज (25) पुत्र सुभाष की भी इस हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों करीब तीन माह पहले एक संविदाकार के माध्यम से मजदूरी के लिए वेदांता पावर प्लांट गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लांट के यूनिट नंबर-1 में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें इन तीनों के अलावा कई अन्य मजदूरों की भी मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार और गमगीन माहौल देखने को मिला। पूरे गांव के लोग मृतकों के घरों पर जुट गए और शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। एक साथ तीन अर्थियों को उठते देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा लाभ.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -पन्नूगंज क्षेत्र अंतर्गत मझिगावा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत स्थापित मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रोसेसिंग यूनिट का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया और इसे जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम द्वारा किया गया। यह यूनिट स्थानीय उद्यमी प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित की गई है, जिसके लिए बैंक से 13 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। साथ ही योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान किया गया है, जिससे उद्यम को बढ़ावा मिला है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यूनिट जनपद की पहली नवाचार आधारित मिलेट्स प्रोसेसिंग इकाई है, जिसमें लगभग 92 प्रकार के मोटे अनाजों को प्रोसेस करने की क्षमता है। उद्घाटन के दौरान कोदो, सावां और चिरौंजी जैसे उत्पादों का सफल ट्रायल भी प्रस्तुत किया गया, जिससे इसकी उपयोगिता स्पष्ट हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना से किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सोनभद्र जनपद मोटे अनाज के उत्पादन के लिए जाना जाता है और इस तरह की पहल से किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) सहित अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस यूनिट के शुरू होने से न केवल किसानों की आय में वृद्धि की संभावना है, बल्कि क्षेत्र में लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चोपन में छात्राओं को किया गया जागरूकगुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने दिखाई लघु फिल्म, सुरक्षा के दिए टिप्स.पूर्वा टाइम्स – समाचार जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II) के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, चोपन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अभियान डॉ. चारु द्विवेदी द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया, ताकि व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलायी जा सके। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेष आकर्षण के रूप में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से छात्राओं को सरल और प्रभावी तरीके से सुरक्षा संबंधी संदेश दिए गए। फिल्म के जरिए साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और लिंक से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पूरे जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।