तीसरे प्रयास में मिली सफलता, अब गांवों के विकास पर फोकस UPPCS टॉपर अभिलाषा शर्मा से विशेष बातचीतपूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयओबरा (सोनभद्र), अभिषेक अग्रहरी।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) के हालिया घोषित परिणाम में जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर की निवासी अभिलाषा शर्मा (उर्फ प्रिया शर्मा) ने 14वीं रैंक प्राप्त कर खंड विकास अधिकारी (BDO) पद पर चयन हासिल किया है। परिणाम जारी होने के बाद उनसे की गई विशेष बातचीत में उनकी सफलता के पीछे का संघर्ष, पारिवारिक सहयोग और भविष्य की सोच सामने आई।अभिलाषा शर्मा एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके दादा स्वर्गीय अंगद शर्मा एवं दादी स्वर्गीय मनरा देवी रहे हैं। उनके पिता अवधेश शर्मा ओबरा स्थित हाइडिल विभाग में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता शशि शर्मा गृहिणी हैं। परिवार में चार संतानों में वह एकमात्र बेटी हैं — उनके तीन भाई हसदेव शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा हैं।अभिलाषा ने बताया कि यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक तकनीकी शिक्षा पॉलिटेक्निक (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) से पूरी की। इसी दौरान कौशांबी के तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम ने उनके जीवन की दिशा बदल दी।जब उन्होंने कहा कि छात्राएं प्रशासनिक सेवाओं में क्यों नहीं आ रहीं, तो वह बात मेरे मन में बैठ गई,” उन्होंने बताया।इसके बाद उन्होंने प्रयागराज में रहकर तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने बताया कि दो प्रयासों में असफलता के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। इस दौरान परिवार की ओर से विवाह का दबाव भी आया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी प्राथमिकता पढ़ाई को बताया — और परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।रिजल्ट वाले दिन का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनके पिता ने परिणाम देखा। इसके बाद परिचितों और मित्रों के संदेश आने लगे। “रात करीब 3 बजे जब मैंने फोन देखा, तब मुझे खुद विश्वास हुआ कि मैं सफल हो गई हूं,” उन्होंने कहा।अभिलाषा शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर जिला कलेक्टर बनने का था, हालांकि वर्तमान में खंड विकास अधिकारी के रूप में चयन को वह एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखती हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के सही क्रियान्वयन की कमी से लोगों को जो समस्याएं होती हैं, उन्हें दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।उनकी इस सफलता को क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लगन और जज्बा हो, तो किसी भी पृष्ठभूमि से आकर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।अभिलाषा शर्मा की कहानी न केवल सोनभद्र बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

रिटायर्ड शिक्षकों को भव्य विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालयपूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र -घोरावल प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में 2 अप्रैल को वार्षिकोत्सव एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार और अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधाना अध्यापिका कौशर जहाँ सिद्दीकी के नेतृत्व में रिटायर्ड शिक्षकों राम प्रसाद, राम किसुन यादव, शिव राम, बच्चु मास्टर को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी अतिथियों, अभिभावकों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय के समस्त स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित उपस्थित अतिथियों ने बच्चों और विद्यालय स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या प्रसाद दुबे ने की, जबकि संचालन शिव शंकर और राजेश पटेल ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल, समस्त एआरपी, न्याय पंचायत के शिक्षक, समस्त संकुल, राजेश वैश्य, नीलम गिरि, संगीता, राजीव सिंह, अजीत सिंह (ARP), दिनेश मिश्रा (ARP रॉबर्ट्सगंज), हनुमंत, जितेंद्र, परम शीला, विमलेश, अमीन गाजला, विष्णुकांत, रामनिवास, कलीम, अशोक संयासी, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश के क्रम में प्रदेश के प्रत्येक किसान को लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का व्यापक अभियान किया गया शुरू

कृषक बन्धुओं का फार्मर रजिस्ट्री अप्रैल 2026 तक पूर्ण न होने पर किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का नही मिलेगा लाभ-जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री से … Read More

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों … Read More

नगर पंचायत के कर्मचारी मनोज शुक्ला हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह हुआ आयोजित

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र -नगर पंचायत चोपन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले लाइनमैन मनोज शुक्ला बुधवार से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पंचायत … Read More

किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र -आज किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री किसान मोर्चा एवं … Read More

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में नशा मुक्ति परिसर से युवाओं का उज्जवल भविष्य विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र -चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में प्रदेश सरकार के मनसा अनुरूप युवाओं को नशा मुक्त रहने के संदेश देने तथा परिसर को नशा मुक्त बनाए … Read More

शिवसरोवर तट स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र। विकासखंड करमा क्षेत्र के ग्राम बेलाही (पोस्ट तिलौली कलां), तहसील घोरावल में स्थित शिवसरोवर के पावन तट पर बने श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्री राम, माता सीता एवं भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान संतोष पाण्डेय रहे, जबकि पुरोहित के रूप में पंडित सुदामा दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।अखंड रामायण पाठ का संगीतमय प्रस्तुतीकरण राकेश पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों के नेतृत्व में किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में इंदिरा चरण पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर ई. प्रकाश पाण्डेय संस्थापक, तेजस्वी संगठन, संतलाल बुद्धिराम जी एवं हरिहर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, रामधुन एवं सुंदरकांड पाठ से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया।अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस प्रकार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसरोवर तट पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

सोनभद्र के औद्योगिक अंचल में सेवा की नई परिभाषा लिख रही टीम निशा बबलू सिंह

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र – औद्योगिक चकाचौंध और विशाल मशीनों की गूँज के बीच बसे रेणुकूट क्षेत्र में जहाँ अक्सर मानवीय संवेदनाएं पीछे छूट जाती हैं, वहाँ ‘टीम निशा … Read More