पूर्वा टाइम्स – समाचारBreaking News : सोनभद्र जिलाधिकारी बने चर्चित गौड़, बद्री नाथ सिंह गए सचिवालय

सोनभद्र।सोनभद्र जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह का तबादला सोनभद्र जिलाधिकारी बने चर्चित गौड़ कानपुर विकास प्राधिकरण से बनाए गए सोनभद्र डीएम बद्री नाथ सिंह बने विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, 10 जून को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाताओं के डुप्लीकेशन और कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल से होगी शुरू, अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय – पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी … Read More

भीषण गर्मी और हीटवेव से सुरक्षा हेतु जनपद में श्मास्टर प्लानश् तैयाररू जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जारी किए सख्त निर्देश

अस्पतालों में विशेष लू-वार्ड, स्कूलों के समय में बदलाव और मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्य अवधि में परिवर्तन के आदेशपूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया … Read More

लू के कहर से बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। तेज धूप और लू का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। सुबह के समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकेंगे। दोपहर की बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए स्कूलों का समय कम किया गया है, ताकि बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बता दे कि बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की ज़रूरत है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के लिए एहतिहात बरतनी चाहिए। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ सोनभद्र जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग द्वारा लू चलने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन का यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।