ट्रक और डीसीएम चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया निवासी विजय तिवारी पुत्र स्व बंश बहादुर तिवारी 23 नवंबर को सुबह 9 बजे भांजे अजय पांडेय तथा एक अन्य के साथ खजनी थाना क्षेत्र के चिलौना गया था। तीनों बार्ज पर बैठ कर घर आ रहा था। जोगियाकोल से कटाई टिकर रोड से आगे पहुंचा अनियंत्रित ट्रक ने बार्क ठोकर मार दिया। जिसमे तीनों गिर गए। भांजा अजय पांडेय गम्भीर रूप से घायल हो गया। पैर टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में गीडा सेक्टर 22 निवासी संजीव कुमार जायसवाल पुत्र स्व रमाशंकर जायसवाल 10 नवंबर को अपने भाई के साथ ऑफिस जा रहा था।उसी दौरान अनियंत्रित डीसीएम ने तेज रफ्तार से बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमे गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *