थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण -पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया।यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

मंडल रेल प्रबंधक से मिला ईसीआरकेयू चोपन प्रतिनिधि

रेलवे क्षेत्र में कई स्थलों का कराया निरीक्षण, बताईं समस्यामंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देशपूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/ सोनभद्र -बुधवार को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा … Read More

चोपन में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत -पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में आज नगर चोपन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी लाल कंछल जी का आगमन सोनभद्र भ्रमण के क्रम में हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में चोपन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. आरिफ (पप्पू भाई), महामंत्री सुशील पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में नगर एवं आसपास के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। व्यापारियों ने विशेष रूप से धनबाद की ओर से आकर कटनी की ओर जाने वाली ट्रेन चोपन न आकर स्लाइवनवा से ही ओबरा की ओर घूम जा रही है जिसे चोपन से होकर चलाने की बात रखी गई , जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।बैठक में ओबरा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल, डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन सहित चोपन नगर के प्रमुख व्यापारी राजू जिंदल, संदीप अग्रवाल ,रोहित अग्रवाल, नीरज पाठक, जगदीश तिवारी एवं अन्य गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक से मिले ईसीआरकेयू चोपन प्रतिनिधि

रेलवे क्षेत्र में कई स्थलों का कराया निरीक्षण, बताईं समस्या मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देशपूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र – चोपन बुधवार को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक … Read More

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश”

पूर्वा टाइम्स -समाचार सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को … Read More

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई –

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र 15 अप्रैल 2026 दीवानी न्यायालय परिसर रॉबर्ट्सगंज में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा 10 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। … Read More

हाईवा ने ट्रेलर में मारी टक्कर, केबिन में फंसे घायल हाईवा चालक को रेस्क्यू कर निकला गया बाहर पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र – हाथीनाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ करीब एक किमी आगे वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाईवा की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई जिसने हाईवा चालक घायल हो गया जो केबिन में फस गया जिसे रेस्क्यू के बाद पुलिस ने केबिन से बाहर निकलवाया ।हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची थाना कोन जनपद सोनभद्र को वाहन चालने के दौरान झपकी (नींद) लग गई जिससे सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दिया हाईवा की पूरी बाड़ी ट्रेलर के अंदर घुस गई थी हाईवा ड्राइवर उसमें फंसा हुआ था सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा जेसीबी और हिंडालको की फायर गाड़ी व क्रेन मंगाकर ड्राइवर को सकुशल जिंदा निकाल लिया गया है ,टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल हाईवा चालक को चोपन सीएचसी उसके परिजनों के माध्यम से भेजा गया है दोनों लेन की यातायात बहाल करा दिया गया ।