पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या, छिनैती, मारपीट,तोड़फोड़ का केस
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी एक अधिवक्ता की मां जो अंडा बेचने का करोबार करती है। शुक्रवार को कुछ शरारती तत्वों ने दुकान पर अंडा खाया। पैसा मांगने पर आरोपियों ने मां बेटे को मारपीट कर तीन सौ रुपया छीन कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी निशा विश्वकर्मा जो पेशे से अधिवक्ता है। इनकी मां घर पर अंडे का कारोबार करती है। शुक्रवार को रात्रि में कुछ शरारती तत्व दुकान पर पहुंचे और अंडा खाया। जब उसका पैसा मांगा तो आरोपी उसे गाली गलौज करते हुए मां को मारते पीटते हुए अंडे पटल दिया। जो टूट कर खराब हो गए। और गल्ले में रखा तीन सौ रुपया छीनकर फरार हो गए। बचाव करने पहुंचे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे बेहोश हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्रवण गुप्ता, रंजू गुप्ता,आकाश तथा अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, छिनैती,तोड़फोड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
