जमीन के लेनदेन के विवाद में परिवार को उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल


जनसुनवाई पर तहरीर देने के पांच दिन बाद भी न्याय के लिए पीड़ित लगा रहा है थाने का चक्कर।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मथौली गाव निवासी वीरेंद्र पुत्र राधेश्याम जिन्होंने 25 नवम्बर को ही थाने के जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी से जान का खतरा बताया है। जिसकी रिकार्डिंग भी पीड़ित के पास मौजूद है जिसमे विपक्षी द्वारा यह कहा जा रहा है कि तुम्हारे परिवार को उठा लिया जाएगा। इसके बाउजूद हरपुर बुदहट पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की और ना ही मुकदमा दर्ज किया।
थानाक्षेत्र के मथौली निवासी वीरेंद्र पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मथौली चोराहे पर स्थित उनकी 2 डिसमिल जमीन बगल के गाव बरयाभीर की इंदु देवी पत्नी इंद्रबहादुर ने 5 लाख रुपये में खरीदी थी, लेकिन कुछ माह बाद इंदु देवी ने कहा कि जमीन कम है और मुझे नही लेनी है, और मेरा पैसा वापस कर दो, जिसके बाद पीड़ित वीरेंद्र ने 2 लाख रुपये वापस किया और बोले कि जमीन वापस बैनामा करिए तो 3 लाख दे देंगे, इसी बात को लेकर इंदु देवी के घर के राहुल यादव और संजय यादव ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया, और परिवार को उठा ले जाने की धमकी दिया, जिसकी रिकार्डिंग पीड़ित ने पुलिस को सौंपा है। पांच दिन बाद भी कार्यवाही नही होने पर अब पीड़ित का कहना है कि थाने पर सुनवाई नहीं होने पर वह मुख्यमंत्री जनता दरबार मे न्याय की गुहार लगाएगा।
वही इस सम्बंध में जांच अधिकारी एसएसआई तनवीर अहमद का कहना है कि धमकी देने वाले कि तलाश की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *