बारात गये युवक की बाइक चोरी केस दर्ज
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसाड निवासी शिवम पांडेय पुत्र चंद्रशेखर पांडेय के गांव से बारात गीडा थाना क्षेत्र के देईपार गई थी। पीड़ित अपनी बाइक से बारात में शामिल होने गया था। जयमाला वाले स्थान में बाइक खड़ी कर खाना खाने गया था। खाने के बाद जब वापस लौटा तो देखा बाइक गायब है। खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
