सीओ कैंपियरगंज दरवेश कुमार ने संभाली कमान

कानून व्यवस्था बनाए रखना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पूर्वा टाइम्स – डा अनिल गौतम

गोरखपुर। कैंपियरगंज के नवागत क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन को सुरक्षा का बेहतर माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार रखने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *