दातुन तोड़ने के विवाद में नाबालिग को पीटा, जान से मारने की धमकी
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बिगही गाव में 14 वर्षीय किशोरी को दातुन तोड़ने के विवाद में मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की माँ ने रविवार को हरपुर बुदहट थाने के जनसुनवाई पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
बिगही गाव निवासिनी रजावती देवी पत्नी जगदीश ने पुलिस कों प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के पीछे स्थित नीम के पेड़ से दातुन तोड़ने गयी तो पड़ोसियों ने लड़कीं को जातिसूचक भद्दी- भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर बुरी घायल कर दिए, और जान से मारने की धमकी दिए। पीड़िता ने कुल चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जांच अधिकारी एसआई प्रभुनाथ ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, दोषियों पर कार्यवाही की जा रही है।
