राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का भव्य समारोह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा ने सोनभद्र की टीम को किया सम्मानित

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के राज्य भवन में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा एक भव्य गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बृजेश पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा एवं परिषद के संरक्षक डॉ. ए.पी. सिंह ने की। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री सुरेश राही और कैबिनेट मंत्री योगेश उपाध्याय बतौर वरिष्ठ अतिथि शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य गणमान्य और विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।समारोह के दौरान पत्रकारों के हितों और सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, सोनभद्र के पदाधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।संतोष साहनी (जिलाध्यक्ष, सोनभद्र) अजीत प्रताप सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रभारी, सोनभद्र)अमरदीप सिंह (महासचिव) अरविंद गुप्ता (विधिक सलाहकार) अरविंद कुशवाहा (आईटी सेल प्रभारी) दिलीप दत्ता (सचिव) राजू चौधरी (संगठन महामंत्री)विकास अग्रहरि (संगठन महामंत्री) कुमार सौरभ सिंह (सचिव) मुकेश भारती (सचिव)इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (पत्रकारिता) की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निडरता से काम करने वाले जमीनी पत्रकारों का हौसला बढ़ाना था। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्रियों ने सोनभद्र की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सोनभद्र की टीम को सम्मानित किए जाने पर जिले के समस्त पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है और इसे पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *