टीचर टीम ने नगर पंचायत को हराकर दर्ज की शानदार जीत, प्रिंस बने मैन ऑफ द मैच.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -चोपन में हो रहे ऐतिहासिक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 25 मई 2026 को टीचर टीम और नगर पंचायत टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि रेलवे ओबरा के पीडब्ल्यूआई अंजनी कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पीडीए के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस की प्रक्रिया संपन्न कराई।टॉस जीतकर टीचर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत टीम ने भरसक प्रयास किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला टीचर टीम के नाम रहा। मैच के बाद नगर पंचायत टीम के कप्तान अनीश अहमद ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि “टीचर हमारे गुरु हैं और गुरु के सामने शिष्य सदैव हारता है। गुरुओं के आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ते हैं।” टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी एवं कमेंटेटर शाकिब खान ने पूरे मैच की रोमांचक लाइव कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए टीचर टीम के खिलाड़ी प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ नगर पंचायत टीम के कप्तान अनीश राजा, उपकप्तान अंकित पांडेय, ईसीआरकेयू अध्यक्ष वी.के.डी. द्विवेदी, सीआईटी चोपन जितेंद्र यादव, एससी/एसटी सचिव मनीष कुमार, डी.एन. महतो, महेंद्र कुमार, रेलवे बोर्ड परामर्शदात्री विकास चौबे, समाजसेवी संजय जैन सहित टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

सोनभद्र से लखनऊ रवाना हुए पत्रकारों के कदम, राजभवन और डिप्टी सीएम के समक्ष गूंजेगी प्रांतीय समस्याओं की आवाज

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में लखनऊ अधिवेशन में शामिल होगी जिला अध्यक्ष संतोष साहनी की टीम पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों … Read More

गीडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, ऐसे खुला राज

पूर्वा टाइम्स समाचार गोरखपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच थाना गीडा पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने … Read More

किसान हित में नाम संशोधन प्रक्रिया होगी सरल, तय होगी समय सीमा : जिलाधिकारी

पूर्वा टाइम्स – समचार सोनभद्र -जनपद में किसानों को उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु किसान रजिस्ट्रेशन एवं आईडी की आवश्यकता पड़ रही है। कई … Read More