रेड क्रॉस दिवस पर मानव बंधुत्व का संदेश, टीबी व कुष्ठ रोगियों को वितरित की गई राहत सामग्रीपूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में “मानव बंधुत्व” थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के संस्थापक … Read More

मामूली विवाद में चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल.पूर्वा टाइम्स – समाचार -सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान कटौली निवासी 20 वर्षीय गोलू बैगा पुत्र देवमूरत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे कहासुनी और हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें गोलू के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना में दूसरे पक्ष का युवक भी हल्का घायल बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में प्रथम.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माह अप्रैल के मूल्यांकन में सोनभद्र पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के 22 थानों में से 20 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा कर लंबित मामलों और कमियों को चिन्हित किया गया तथा उनमें सुधार कराया गया। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।एसपी ने बताया कि चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, रायपुर, विण्ढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, हाथीनाला, पन्नगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन तथा बीजपुर थाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत शिकायत निस्तारण प्रणाली को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए।

माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में … Read More

माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में … Read More

विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू

पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन। नगर पंचायत चोपन के विस्तारित क्षेत्र वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को विकास कार्यों की नई सौगात दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने विधिवत … Read More

पिपराईच पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स समाचारगोरखपुर। गोरखपुर पुलिस के थाना पिपराईच पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की … Read More

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

पूर्वा टाइम्स समाचारगोरखपुर। गोरखपुर पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। … Read More

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर.डी.एस.एस. … Read More

एसएसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

पूर्वा टाइम्स समाचारगोरखपुर। गोरखपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल … Read More