जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 439 शिकायतों में 43 का मौके पर निस्तारण.पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की चारों तहसीलों में मई माह के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चर्चित गौड़ एवं अभिषेक वर्मा ने घोरावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में स्थलीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कर समय से निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए।

घोरावल तहसील में सर्वाधिक शिकायतें-घोरावल तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से … Read More

राजस्व अभिलेखों को पारदर्शी एवं विवादमुक्त बनाने की दिशा में सोनभद्र प्रशासन की बड़ी पहल

पांच दिवसीय विशेष अभियान में 20665 सहखातेदारों का हुआ अंश निर्धारणपूर्वा टाइम्स – समाचारजनपद सोनभद्र में राजस्व अभिलेखों को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं विवादमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये गये … Read More

कुपोषण के खिलाफ जनपद में प्रभावी पहल शुरू

एन0आर0सी0 लोढ़ी में सभी 10 बेड भरित, अतिकुपोषित बच्चों को मिल रहा समुचित उपचार पूर्वा टाइम्स – समाचारजनपद सोनभद्र में बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी चर्चित गौड़ … Read More

15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

24 नये उपकेन्द्रों एवं 07 बी०पी०एच०यू० निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकपूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -जनपद में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने … Read More

हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व |

रेणुकूट के रवि सिंह करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह, रवि सिंह जो हिण्डालको इंडस्ट्रीज … Read More

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे भाकपा नेता आर के शर्मा, कहा कि आपदा में अवसर की तलाश करने वाली बीजेपी सरकार देश की जनता को “महंगाई के कुएं में धकेलती जा रही है। पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र! भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा में अवसर की तलाश करते वाली केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह विफल है और देश की जनता को मंहगाई के गहरे कुएं में धकेलती जा रही है। आगे कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन संकट में पड़ गया है, लेकिन सत्ता पर आसीन बीजेपी नेतृत्व की मोदी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।सीपीआई नेता कामरेड आर के शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे, जबकि देश की आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मुद्दों की अनदेखी की जाती रही। उन्होंने कहा कि तेल के वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है उसके बावजूद अन्य देशों में स्थिति सामान्य है । जर्मनी, आस्ट्रेलिया , नेपाल जैसे अन्य और देशों में पेट्रोल, डीजल के दामों को घटा दिया गया और वहां की जनता पर किसी भी प्रकार के अतिरिक्त बोझ का दबाव नहीं पड़ा है।सीपीआई नेता ने कहा कि भारत पहले रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करता था, लेकिन अमेरिका के दबाव के कारण केंद्र की मोदी सरकार ने रूस से तेल आयात कम कर दिया। इसके चलते भारत अन्य देशों पर निर्भर हो गया जिसके चलते भारत देश में तेल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई , जो मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलताओं को दर्शाता है।कामरेड शर्मा ने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को फिर से लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम एवं वित्त मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।