सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोरखपुर। साहबगंज कांवडिया संघ के तत्वावधान में आयोजित सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस पर संत रवि शंकर ने कहा कि शिव महापुराण मानव जीवन को सत्य, सेवा, भक्ति और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजन से मनुष्य को अहंकार त्यागकर शिव तत्व में समर्पित होने की प्रेरणा मिलती है तथा महामृत्युंजय मंत्र एवं “ॐ नमः शिवाय” के जप से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्राप्त होता है।
श्री परिणय स्थली में प्रातः पार्थिव पूजन में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए और मिट्टी से बने शिवलिंग का विधिवत पूजन कर भगवान भोलेनाथ से सुख-शांति की कामना की। मीडिया प्रभारी अनूप अग्रहरि ने बताया कि बुधवार को भस्म आरती एवं संध्या में वाराणसी के कलाकारों द्वारा शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति होगी।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती ममता-महेश खेमका सहित संतोष गर्ग, प्रवीण कुमार अग्रवाल, दामोदरदास अग्रवाल, राजू जायसवाल, द्वारका प्रसाद, विनोद गुप्ता, विजय खेमका, अशोक मालानी, अमित गोयल, सौरभ केसरवानी, विवेक शर्मा, मनोज बंसल, उदय शंकर मिश्रा, गिरिजा शंकर जायसवाल, विश्वनाथ त्रिपाठी, रितेश केडिया, मनोज अग्रहरि, रामगोपाल खेमका, अनमोल खेमका एवं संदीप जैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *