पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, खराब प्रगति पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकर्स एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को दिए जाने वाले ऋण वितरण एवं नवीन आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को प्रथम किस्त में रूपया 15,000, द्वितीय किस्त में रूपया 25,000 तथा तृतीय किस्त में रूपया 50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिलाधिकारी ने लोन डिस्बर्समेंट एवं नवीन आवेदनों की धीमी प्रगति पर संबंधित बैंक अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों पर तत्काल निर्णय लेते हुए अविलंब ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान नगर पंचायत अनपरा, ओबरा, रेणुकूट एवं रॉबर्ट्सगंज की प्रगति असंतोष जनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित किए जाएं तथा नगर क्षेत्रों के विस्तारित इलाकों में संचालित सभी स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से जोड़ते हुए आवेदन कराया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसकी समीक्षा शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। जिले की रैंकिंग आवेदनों एवं ऋण वितरण के अनुपात के आधार पर निर्धारित होती है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापना को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकपूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) नेटवर्क की स्थापना एवं गेल कंपनी द्वारा संचालित वितरण योजना … Read More

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ

पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से आमजन एवं यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया … Read More

सरकारी योजना के नाम पर खेल! पप्पू पाण्डेय ने प्रशासन को घेरा

पूर्वा टाइम्स समाचार कुशीनगर। जंगल नाहरछपरा में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब और मुसहर समुदाय के लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। … Read More

चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -चोपन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। … Read More

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ, जागृति अवस्थी ने स्व-गणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” अभियान का गुरुवार को जनपद सोनभद्र में भव्य शुभारंभ किया गया। डी.पी.आर.सी. सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत अब नागरिकों को स्वयं अपने मोबाइल से स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नागरिक अपने मोबाइल नंबर एवं लोकेशन के जरिए लॉगिन कर घर बैठे ही अपने परिवार और मकान से संबंधित सभी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पूरी होने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। बाद में जब गणनाकर्मी घर पहुंचेंगे तो वही आईडी दिखानी होगी, जिससे प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान संचालित किया जाएगा, जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। डीपीआरसी परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने मौके पर स्व-गणना का अभ्यास किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मात्र 5 से 10 मिनट में आसानी से पूरी हो जा रही है। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करें तथा सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण अभियान में सोनभद्र पूरी तरह तैयार है और प्रशासन इसे व्यवस्थित एवं सफल ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की मौत, अस्पताल परिसर में शोक की लहर.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जनपद में बुधवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात एक डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जांच तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. अनुभव मिश्र मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे बाइक से जिला अस्पताल लोढ़ी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डॉ. मिश्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को तत्काल इमरजेंसी एल-2 जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉ. अनुभव मिश्र की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया। साथी डॉक्टरों, कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ में गहरा दुख देखा गया। कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और घटना पर संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में चाकू व लाठी-डंडे से किया था हमला पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमारगोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों … Read More

कुएं में मिला युवक का शव, झारखंड निवासी के रूप में हुई पहचान –

पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र चोपन अंतर्गत बुधवार सुबह एक कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की … Read More

दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाया.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह की कुप्रथा का शिकार होने … Read More