पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण एवं विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न

पूर्वा टाइम्स – समाचारचुर्क। पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर.पी. सिंह द्वारा आज दिनांक 06.05.2026 को जनपद सोनभद्र के वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस पर पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण … Read More

मीतापुर में बसपा का बूथ गठन, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश।

पूर्वा टाइम्स – समाचारओबरा (सोनभद्र)। विधानसभा ओबरा 402 के सेक्टर नंबर पांच अंतर्गत मीतापुर में बूथ संख्या 29 व 30 का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पार्टी … Read More

जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज … Read More

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के दिये सख्त निर्देश पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्मित किएजा रहे नाले का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण कराया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 रमेश चन्द्र मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर जेसीबी व कूड़ा गाड़ियों को किया रवाना

चोपन नगर पंचायत को मिली नई सौगात: जेसीबी मशीन व चार कूड़ा गाड़ियां सेवा में शामिल पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन को स्वच्छता एवं विकास कार्यों को गति … Read More

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा रात्रि में सघन चेकिंग अभियानपूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा रात्रि में स्वर्ण जयंती चौक, बढौली चौक एवं धर्मशाला चौक पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए निरंतर गश्त की गई।इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा कानून-व्यवस्था की समस्या प्रकाश में नहीं आई। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सामान्य एवं सुदृढ़ बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, महिला डॉक्टर सुरक्षित.पूर्वा टाइम्स – समाचार

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध इलाके में शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय कार में केवल महिला चालक … Read More

पटिया से बंद कुएं में अज्ञात शव मिलने से उठे सवाल, साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -चोपन थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक ढके हुए कुएं में अज्ञात शव मिलने की … Read More

निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और गलत इंजेक्शन का आरोप.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सहारा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मिणी पटेल (27), पत्नी जितेंद्र पटेल, को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन निजी अस्पताल सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। पति जितेंद्र पटेल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के समय उनकी पत्नी सामान्य रूप से बात कर रही थी और उसे पेट दर्द के अलावा कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। आरोप है कि इलाज के नाम पर सिर्फ पानी में दवा घोलकर चढ़ाई जाती रही, लेकिन हालत बिगड़ने पर भी न तो कोई विशेष उपचार किया गया और न ही किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि रात में अचानक महिला की हालत खराब होने लगी। जब डॉक्टर को बुलाने की कोशिश की गई तो अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। सुबह करीब छह बजे अस्पताल कर्मचारी मरीज को आईसीयू में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ के मौके से हट जाने की बात भी सामने आई है, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनमें एक पांच महीने की दुग्धमुंही बच्ची भी शामिल है। मां की मौत के बाद बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है, आपका परिजनों के सामने बच्चियों के लालन-पालन की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि मरीज की हालत पहले सामान्य थी और उसका इलाज किया जा रहा था। कर्मचारियों के अनुसार परिजनों द्वारा पानी पिलाने के दौरान पानी फेफड़ों में चला गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पक्ष का यह भी कहना है कि मरीज का अल्ट्रासाउंड होना बाकी था और उसे निगरानी में रखा गया था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पटवध पेयजल योजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी. पूर्वा टाइम्स – समाचार जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को पटवध पेयजल समूह योजना का औचक निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि जनपद में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल निगम एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को निर्देशित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन कम से कम 25 ग्रामों का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति का स्थलीय सत्यापन करें और इसकी दैनिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि वास्तविक स्थिति का आंकलन कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 40 से 45 एमएलडी जलापूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पटवध पेयजल समूह योजना से जुड़े सभी गांवों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अत्यंत गंभीर मानी जाएगी। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के डीसीएम/जीएम को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन मौके पर उपस्थित रहकर जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करें और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाएं। साथ ही पाइपलाइन, पंपिंग और वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निरीक्षण या मॉनिटरिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।