राजघाट पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद गिरा, अधिवक्ता की मौत एक गंभीर रूप से घायल

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अंत्येष्टि स्थल पर पत्थर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद के नीचे बैठे आलोक अस्थाना और संजय सिंह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजघाट थाना पुलिस की तत्परता से तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत हो गई।
आलोक अस्थाना पेशे से अधिवक्ता थे और उनके दो बच्चे हैं। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। आलोक अस्थाना के शव को एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, इसी दौरान अधिवक्ताओं ने एंबुलेंस को घेर लिया और रोक दिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची और समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण आलोक अस्थाना की जान चली गई। इसको लेकर अधिवक्ताओ ने जमकर हंगाम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *