हॉस्पिटैलिटी इकाइयों की सुरक्षा एवं पंजीयन व्यवस्था की होगी समीक्षा, जिलाधिकारी ने बुलाई बैठक
होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, बैंक्वेट हॉल, मैरेज सेंटर, रिजॉर्ट व ढाबा संचालकों को अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र। जनपद में संचालित सभी हॉस्पिटैलिटी इकाइयों में सुरक्षा मानकों एवं नियमानुसार पंजीयन व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में 08 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, बैंक्वेट हॉल, मैरेज सेंटर, रिजॉर्ट एवं ढाबा आदि प्रतिष्ठानों की फायर एनओसी तथा सराय एक्ट-1867 के अंतर्गत पंजीयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
सभी संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे फायर एनओसी एवं सराय पंजीयन से संबंधित अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


