भाजपा का “विशेष जनसंपर्क अभियान” के तहत आज षष्ठम दिन महानगर के आर्य नगर मंडल के तिवारीपुर वार्ड

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लतापूर्वक 12 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल पूर्ण करने पर आयोजित विशेष जनसम्पर्क अभियान के निमित्त आज षष्ठम दिवस महानगर के सभी दस मंडलों में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम एवं आर्य नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीवी चौरसिय ने वृक्षारोपण व, प्रबुद्धजनों से सम्पर्क कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक का वितरण किया मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ये 12 वर्ष ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में विकास को केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित न रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने का अभूतपूर्व प्रयास किया गया है, जिससे करोड़ों वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है।
‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरित 12 वर्षों की यह यात्रा करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, सशक्तिकरण और नए विश्वास का आधार बनी है। गरीब, युवा, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान, सुविधा और बेहतर भविष्य का अनुभव कर रहे हैं।
गरीब कल्याण और समावेशी विकास को समर्पित इस युगांतकारी कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार!
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश का गरीब केवल सहायता पाने वाला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला नागरिक बन चुका है।
यही समावेशी विकास और सुशासन की वास्तविक पहचान है उपलब्धियों के बुकलेट,फोल्डर लेकर संपर्क प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीवी चौरसिया ने जनसंपर्क किया। संपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव,स्थानीय पार्षद सरवन पटेल, सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी गण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।








