ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता सम्पन्न, 188 बच्चों ने किया प्रतिभागपूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र – चोपन विकास खंड चोपन में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।जनपद सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के आह्वान पर प्रथम … Read More

मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपी हिरासत में.पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ … Read More

मामलों के सरल व सुलभ निस्तारण हेतु आयोजित होगी राष्ट्रीय लोकअदालत पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र – आगामी 12 सितम्बर को सम्पूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन तथा … Read More

चोपन में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा 2026-27 संपन्न, चयनित छात्र करेंगे जिले में प्रतिनिधित्वपूर्वा टाइम्स – समाचार​चोपन (सोनभद्र), 7 सितंबर 2026: जनपद में शैक्षणिक दक्षता को बेहतर करने और छात्रों के अधिगम स्तर के आधार पर मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने के लिए, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय के मार्गदर्शन में सोमवार को चोपन ब्लॉक में ‘ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा 2026’ का सफल आयोजन किया गया। संकुल शिक्षक स्तर से चयनित होकर आए इन मेधावी छात्रों में से अब ब्लॉक स्तर पर अव्वल रहे छात्र आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चोपन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।​खण्ड शिक्षा अधिकारी (चोपन) लोकेश कुमार मिश्र की देखरेख में प्रथम सत्र की परीक्षा के आधार पर यह प्रतियोगिता अत्यंत निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विकास खंड चोपन के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा 3, 5, 6 और 8 के चयनित कुल 241 बच्चों में से 188 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।​योग्य शिक्षकों द्वारा कॉपियों के निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद ब्लॉक स्तर की मेरिट सूची जारी की गई। प्राथमिक स्तर पर कक्षा 3 से सुषमा (प्रा. वि. पडरीपान), शिवा (प्रा. वि. कुशवाहा टोला) और सूर्या (प्रा. वि. पडरीपान) तथा कक्षा 5 से क्षमा (प्रा. वि. पडरीपान), दीपिका (प्रा. वि. कुशवाहा टोला), सीमा (कंपोजिट वि. खेवन्हा) और तीर्थराज (प्रा. वि. पटवध) ने प्रथम तीन स्थानों पर अपनी जगह बनाई। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा 6 से काजल (उच्च प्रा. वि. सिंदुरिया), कृष्णा (उच्च प्रा. वि. खैरटिया) और अनुप्रिया (कंपोजिट स्कूल खेवन्हा) तथा कक्षा 8 से कृष्ण (उच्च प्रा. वि. खैरटिया), सलोनी (उच्च प्रा. वि. परासपानी), प्रिंस (कंपोजिट स्कूल परसोई) और सूरज कुमार (उच्च प्रा. वि. बभनमरी) चयनित हुए।​कार्यक्रम के समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने सभी चयनित और सफल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए और भी लगन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।

हॉस्पिटैलिटी इकाइयों की सुरक्षा एवं पंजीयन व्यवस्था की होगी समीक्षा, जिलाधिकारी ने बुलाई बैठक

होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, बैंक्वेट हॉल, मैरेज सेंटर, रिजॉर्ट व ढाबा संचालकों को अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। जनपद में संचालित सभी हॉस्पिटैलिटी … Read More

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्या, तत्काल कराया समाधान आवागमन की मुश्किल हुई आसान, अब आत्मनिर्भर होकर कर सकेंगे दैनिक कार्य अजय प्रताप सिंह की पढ़ाई … Read More

निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

रूपया 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद, 33 परियोजनाओं से लगभग 4,068 लोगों को रोजगार शेष रूपया 5,388 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के लिए … Read More