मामलों के सरल व सुलभ निस्तारण हेतु आयोजित होगी राष्ट्रीय लोकअदालत पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र – आगामी 12 सितम्बर को सम्पूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद न्यायालय, बाह्य न्यायालय दुद्धी, ओबरा एवं घोरावल तथा राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों तथा प्री-लिटिगेशन वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में – 1. दाम्पत्य विवाद 2. मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद 3. चेक बाउन्स से संबंधित परिवाद 4. बैंक वसूली के वाद एवं ऋण वसूली अधिकरण विषयक वाद 5. विद्यतु विभाग तथा जल विभाग से सम्बन्धित विवाद 6. लघु वाद जैसे मोटर वाहन से संबंधित चालानी वाद 7. आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद तथा सिविल वाद इत्यादि से सम्बन्धित मामलों का चयन कर सुलभ व सरल निस्तारण कराया जाएगा। इस सम्बन्ध में आप सभी से अपील है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग कर अपने मामलों का किफायती और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण कराऐं तथा अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाऐं ।
यह जानकारी राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *