राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत साखियों की समस्याओं को लेकर सीएम को एक मांग पत्र सौंपा गया

गोरखपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत साखियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को महुआपार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए मांग पत्र में सखियों ने मांग किया कि हमारे सभी कैडरों को नियमित करने के साथ ही पहचान-पत्र भी दिया जाय।मानदेय का भुगतान नियमित व व्यक्तिगत बैंक खाते में कम से रु दस हजार रुपये प्रतिमाह,सरकार द्वारा रिटायरमेन्ट की अवधि 62 वर्ष, यात्रा भत्ता दस रुपए प्रति कि०मी०,सभी कैडरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ तथा मातृत्व अवकाश, रु दो लाख का एक्सीडेन्टल क्लेम तथा रु पांच लाख के डेथ क्लेम की मांग की। ज्ञापन के समय विद्यावती तिवारी,आशा देवी, ममता निषाद,माया गुप्ता,सुनैना देवी, संजू देवी, अनिता सिंह,अंजू आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *