संदिग्ध परिस्थितियों में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र/जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुडारी के खजुर हिया टोला स्थित महेंद्र कोल के झोपड़ी के बगल में रोड के उत्तर साइड पटरी के बगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बल्लू कोल पुत्र पिआरे कोल उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।
घटना लगभग 12:00 बजे रात का बताया जा रही है,घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई,मौके पर पीआरबी 112 ,जुगैल थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस के लिए रवाना कर दिया,क्षेत्रा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घर वालों से बात किया गया तो कोई आपसी रंजीश नहीं है और हम लोग उसकी हर एंगल से जांच कर रहे हैं अपराधी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा जहां मौत हुई है बगल में झोपड़ी के पास में ब्लड गिरा हुआ है झोपड़ी में रहने वाले उसी बिरादरी के लोग हैं मौके से भाग गये मृतक के सर में गंभीर चोटे आई है आशंका कुलहाडी या किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल पाएगा।









