जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किये औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

साफ-सफाई व्यवस्था बेहत करने मरीजों को दवा कीे उपलब्धता सुनिश्चित करने, ईलाज प्रणाली में सुधार करने हेतु सम्बन्धित को किये निर्देशित

मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी*

पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से जिलाधिकारी ने मोबाइल पर वार्ता कर ब्लड जॉच की रिपोर्ट समय से प्राप्त होने के सम्बन्ध में ली जानकारी

मेडिकल कालेज में विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एल0-1 एवं एल0-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में संबंधित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये व मेडिकल कालेज में विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाये, उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा आने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि मेडिकल कॉलेज हेतु एक नया फीडर तैयार किया गया है, जो शीघ्र ही संचालन में आ जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए, उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को इलाज में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से मोबाइल पर वार्ता कर ब्लड जॉच की रिपोर्ट समय से प्राप्त होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जिस पर सम्बन्धित मरीज द्वारा समय से रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ऑक्सीजन प्लान्ट का जायजा लिये और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पंकज राय, डॉ0 सुधीर प्रभारी प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, डॉ0 डी0के0 सिंह सी0एम0एस0, डॉ0 अमृत राय, डॉ0 अवनीश शाह, डॉ0 प्रशान्त शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *