फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों के विरुद्ध सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का संयुक्त सघन जांच अभियान पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र 03 जून 2026 सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज संपूर्ण कचहरी परिसर में बिना पंजीकरण कार्य कर रहे फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों की पहचान हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट एवं पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट तथा सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एवं महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने किया ! अभियान के दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं की सूची से मिलान कर परिसर में उपस्थित सभी व्यक्तियों के परिचय-पत्र एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्रों की जांच की गई।सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर परिसर से बाहर किया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु रिपोर्ट तैयार की जा रही है।न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और वादकारियों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, बिना पंजीकरण के वकालत करना अधिवक्ता अधिनियम, 1961 का स्पष्ट उल्लंघन है। हम यह अभियान नियमित रूप से चलाएंगे ताकि कचहरी परिसर दलाल-मुक्त रहे।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा किपिछले कुछ समय से फर्जी मुंशियों और अधिवक्ताओं द्वारा वादकारियों से धन उगाही की शिकायतें मिल रही थीं। यह अभियान वादकारियों को शोषण से बचाने की दिशा में एक ठोस कदम है। हम सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे अपने मुवक्किलों को जागरूक करें और केवल अधिकृत मुंशियों को ही रखें। दोनों बार मिलकर न्यायिक परिसर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।अभियान में योगेश कुमार द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी, राजेश कुमार यादव, धीरज कुमार पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, अशोक पाठक, प्रवीण प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा मंटू, टीटू गुप्ता, शारदा मौर्य,संतोष यादव, कामता यादव आज अधिवक्ता गण सम्मिलित रहे !

बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया चिल्लूपार का लाल ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

गोरखपुर। बड़हलगंज “कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों” किसी शायर की यह पंक्तियां बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार निवासी प्रदीप कुमार … Read More

माँ कौशिल्या देवी स्मृति प्रतिभा सम्मान से मेधावियों का हुआ सम्मान

80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पंचायत भवन अकुआपार में किया गया सम्मानित। गोरख नगरी–बेचन शर्मा सहजनवां गोरखपुर। सहजनवा तहसील विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित के ग्राम … Read More

प्राचीन शिव मंदिर में चोरी, पुजारी को दी जान से मारने की धमकी

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम सभा भड़सार में स्थित पुलिस चौकी … Read More

सोन नदी में डूबे दो किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस और प्रशासन.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सोन नदी में नहाने गए दो … Read More

नमो घाट हत्याकांड: मृतक चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सौंपी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -वाराणसी के चर्चित नमो घाट हत्याकांड में मृतक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिलने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल खलियारी स्थित … Read More

रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित हुआ चिलुआताल, उत्तरी क्षेत्र को मिला नया पर्यटन केंद्र

पूर्वा टाइम्सगोरखपुर। शहर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित चिलुआताल को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 20.35 करोड़ रुपये की … Read More

गीडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 552 बोतल अवैध शराब, नेपाली मुद्रा और कार सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्सगोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने … Read More

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज निदेशक नवनीत गर्ग और डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने वित्त मंत्र से की सौजन्य भेंट

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा छत्तीसगढ़।सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट डायरेक्टर नवनीत गर्ग निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, निदेशक … Read More

दबंगों ने युवक से की मारपीट दिया जान से मारने की धमकी , पीड़ित प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

गोरखपुर आज रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रहने वाले राम जी साहनी गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पहुंचे उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 को करीब रात के 8:10 पर  चाट की दुकान पर … Read More