बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया चिल्लूपार का लाल ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

गोरखपुर। बड़हलगंज “कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों” किसी शायर की यह पंक्तियां बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. इंदल प्रसाद पर सटीक बैठती है। गोरखपुर जनपद के ग्रामीण परिवेश से निकला एक युवा सीमित संसाधनों में मेहनत कर बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चिल्लूपार का परचम लहरायेगा। बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत संसार पार निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली में बीते 31 मई को आयोजित मसल मेनिया इंडिया बॉडी बिल्डिंग कॉम्पीटिशन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इस चयन की खबर से प्रदीप परिवार और क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।बताते चलें कि प्रदीप कुमार लंबे समय से बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और फिटनेस के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि वे राष्ट्रीय मंच तक पहुंच पाए हैं। दिल्ली की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच प्रदीप ने अपने प्रदर्शन से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की एक बड़ी सफलता है, बल्कि बड़हलगंज क्षेत्र और गोरखपुर जिले के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।प्रदीप कुमार की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।प्रदीप के चयन पर परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।प्रतियोगिता में हिस्सा ले मंगलवार को प्रदीप के बड़हलगंज आने जैसे ही समाचार फैला कि तमाम साथी एक जुट होकर ढोल तासे के साथ अंबेडकर चौक पर स्वागत में जुट गए। प्रदीप के आते ही उसे लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। फिर कालेज रोड होते हुए द पावर जिम जहां वह अभ्यास करता है,तक पैदल चलते हुए गए। इस अवसर पर
संजय कुमार राना,विनोद कुमार,अनंत कुमार,संतोष कुमार,शैलेंद्र कुमार बौद्ध प्रबंधक भीम सेवा आश्रम, देवनारायण बौद्ध,संतोष कुमार, कमल प्रसाद,प्रमोद कुमार भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, अशोक कुमार,रोहित कुमार, चंदन राणा,दीपू भारती, सोनू कुमार,बाबूलाल भारती, संतोष कुमार, बृजेश कुमार भारती, सौरभ कुमार,डा० पी डी राव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *