दबंगों ने युवक से की मारपीट दिया जान से मारने की धमकी , पीड़ित प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

गोरखपुर आज रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रहने वाले राम जी साहनी गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पहुंचे उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 को करीब रात के 8:10 पर  चाट की दुकान पर खड़ा था वही गांव की रहने वाली लालकेश निषाद,सत्येंद्र निषाद,अरविंद निषाद,सत्यनारायण और अरविंद का भांजा सुशील एक साथ होकर पुरानी विवाद को लेकर गाली गुप्ता देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो वह लोग हमें लात मुक्का से मारने लगे और मेरे सर को दीवार से लड़ा दिया मैं मौके पर बेहोश हो गया शोर सुन कर आसपास के लोग पहुंचे तो वह सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर रामगढ़ ताल पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है,गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता किया और न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *