पीड़ितों और असहायों की सेवा ही रेड क्रॉस का है मूल मंत्र

स्वास्थ्य जागरूकता एवं हाइजीन किट वितरण का हुआ आयोजन

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

​गोरखपुर। गोरखपुर स्थित 26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शनिवार को महिला प्रशिक्षुओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट निहारिका शर्मा के निर्देशन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, गोरखपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 900 महिला प्रशिक्षुओं को हाइजीन किट वितरित की गई।​​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट निहारिका शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य संबंधी सही मार्गदर्शन मिलता है, बल्कि उनमें अपनी शारीरिक समस्याओं को बिना किसी झिझक के साझा करने का साहस भी पैदा होता है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की।
​प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता अग्रवाल ने महिला प्रशिक्षुओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, बचाव और माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
​मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का लक्ष्य ​रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने संस्था की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि पीड़ितों और असहायों की सेवा ही रेडक्रॉस का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़कर मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है।​कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपसभापति डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने समाज में रेडक्रॉस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उनके नेतृत्व में 900 महिला प्रशिक्षुओं को हाइजीन किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में रेडक्रॉस संस्था की ओर से कमांडेंट निहारिका शर्मा और डॉ. मीता अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, डॉ. संतोष नायक, डॉ. अवधेश शुक्ला, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, सत्येंद्र बहादुर सिंह अधिवक्ता विवेक जायसवाल और आदित्य निगम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *