कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय –
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र- कोन पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराधियों व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को कोन पुलिस ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन वांछित गैंगस्टर एक्ट के आरोपी जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी कर इल, हरिदास उरांव पुत्र विश्वनाथ निवासी मिटिहिनिया, सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी कुम्हरवार सभी थाना कोन को मुखबिरी सूचना पर कोन पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी बहुत दिनों से फरार चल रहे थे मुखबिरी सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के अलावा चौंकी इंचार्ज बागेसोती विरेन्द्र वर्मा, हे का रामप्रवेश कुशवाहा, इन्द्रबली राय, सर्वेश यादव , आशीष सिंह,साकेत सोमवंशी शामिल रहे।

