विकास की दौड़ में हासिए पर खड़ा है सैंथवार समाज: मनोज कुमार सिंह

पूर्वा टाइम्स
गोरखपुर। सैंथवार मल्ल समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। इससे यह समाज आज इस विकास की दौड़ में हासिये पर खड़ा है, और अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रहा है। यह विचार रविवार को बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत धोबौली में सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सैंथवार ने व्यक्त किया। रविवार को धोबौली में सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की बैठक में आस_पास के गांव जमीन भीटी ,समय थान भीटी, भरोह इत्यादि गांवों से सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मनोज सिंह सैंथवार ने कहा कि इस समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।इससे पूर्वांचल के सभी सैथवार मल्ल समाज आज इस विकास की दौड़ में हासिए पर खड़ा है, और अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रहा है। पूरे पूर्वांचल के सैंथवार मल्ल समाज को एकजुट होने का संदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया।
विजय शंकर कौशिक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी जनगणना में सभी लोग जाति कालम में क्षत्रिय लिखवाएं।अनिल सिंह भरोह ने कहा कि आज सभी जातियों एकता स्थापित हो रही है और वे आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। सैंथवार मल्ल जाति अपने सम्मान की लड़ाई में पिछड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय संस्थागारीक पार्टी के बैनर तले समाज को एकजुट हो कर पार्टी को आगे बढ़कर चुनाव लड़ने की जरूरत है। शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।यह समाज 16 महा जनपदों का मल्ल महा जनपद था। हम एकजुट होंगे तभी सम्मान स्वाभिमान बचेगा। अन्त में अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह पप्पू बाबू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कामेश्वर सिंह,कुलदीप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह ,सुधाकर सिंह, श्याम सिंह,अभय सिंह, बच्चन सिंह,भरत सिंह,अनिल सिंह, कुंवर सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।








