नवरात्र एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस अलर्ट क्षेत्राधिकारीगण द्वारा रामलीला स्थलों, पाण्डालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजापूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में नवरात्र, रामलीला एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना चोपन क्षेत्रांतर्गत रामलीला स्थलों एवं पाण्डालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय द्वारा थाना करमा क्षेत्रांतर्गत तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रांतर्गत स्थापित पाण्डालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।सोनभद्र पुलिस द्वारा सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *