राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर में 44 लोगों ने किया रक्तदान

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले की जयंती के अवसर पर गोला क्षेत्र के तमाम अनुवाईयो ने बाबा साहब एवं ज्योतिबा राव फुले में आस्था एवं विश्वास रखते हुए डॉक्टर मैरिज हॉल एंड लान बाईपास रोड बड़हलगंज पर 44 लोगों ने अपना ब्लड देकर सामाजिक सौहार्द एवं समता भाईचारा की भावना को लेकर इस महादान आयोजन में शामिल हुए। इस महादान आयोजन के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार एवं बड़हलगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय रहे। संयुक्त रूप अखंड भारत एकता मिशन संस्थान एवं भीम सेवा आश्रम एवं त्रिशरण पंचशील बुद्ध विहार के संयुक्त नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजक को इंद्रजीत कुमार वाल्मीकि शैलेंद्र कुमार बौद्ध देवनारायण बौद्ध संतोष कुमार अध्यापक डॉक्टर संतोष कुमार संजय राना प्रधान पुष्कर विनोद कुमार पूर्व प्रधान रजौली देवशरण बृजेश कुमार कमल प्रसाद संतोष कुमार पूर्व प्रधान रोहित कुमार पूर्व प्रधान फैजान हाशमी रजा जाहिद भाई बाबूलाल भारती आदि लोगों ने अपना तन मन धन देकर के इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *