अनपरा तापीय परियोजना में स्वच्छता अभियान जारीवृहद श्रम दान के रूप में हर रविवार को होगा कॉलोनी की पार्कों,सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों इत्यादि की साफ सफाई का कार्य

अधिकारियों व कर्मचारियों व बच्चों ने सीआईएसएफ मैदान में किया श्रमदान
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -अनपरा सोनभद्र।स्थानीय अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा कॉलोनी परिसर में हर रविवार को भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान’ के तहत कॉलोनी परिसर की वृहद रूप से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में 24 मई 2026 दिन रविवार को कॉलोनी परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान एवं शिव मंदिर प्रांगण में सुबह सात बजे से सीजीएम अनपरा इं अजय कटियार के नेतृत्व में एक वृहद श्रमदान अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों व उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख इं अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रम दान कर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ सफाई व स्वच्छता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य लक्ष्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ,सुंदर और रोगमुक्त बनाना तथा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। कटियार ने सभी से अपने आवास के आस पास व अपने कार्यस्थल की स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तथा सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण की स्थापना संभव है।जहाँ स्वच्छता होती है वहीं बीमारियों का अंत होता है।स्वच्छ और हरित परिसर बनाना हम सभी का सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा आवास के अंदर के कूड़े कचरे को आवास बैक लेन में न फेंककर कचरा गाड़ी या कूड़ेदान में ही फेंकने का अपील किया।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत आगामी दिनों में परियोजना परिसर में साफ सफाई तथा आगामी रविवार को सीआईएसएफ ग्राउंड के शेष भाग में श्रमदान का कार्य निर्धारित किया गया है जिसमे सीजीएम ने लोगों से बढ़ चढ़ कर सफाई अभियान में भाग लेने का अपील किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं उत्पल शंकर, इं कृपा शंकर सचान,इं महेन्द्र सिंह,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा, इं राम ज्ञान सिंह,इं ज्ञानेंद्र सिंह, इं डीके विकल,इं वृजेंद्र सिंह,इं प्रभाकर सिंह,इं विजय यादव,इं मनोज यादव, इं रमेश कुमार,इं प्रमोद यादव,इं अरुण कुमार,सहायक अभियंता इं पंकज पांडेय, इं सुरेश मौर्या,इं विजय कुमार,इं पुरुषोत्तम कुमार,इं त्रियुगी नारायण,इं राजेश सिंह,इं भरत सिंह मौर्य,इं अरविंद सिंह,इं अनिल कनौजिया,इं एलबी यादव,लेखाधिकारी एके चौधरी,चीफ केमिस्ट दिनेश सिंह,अवर अभियंता डीएस यादव,धर्मेंद्र कुमार अवर,इं अमित कुमार,श्याम सुंदर तिवारी,बृज बिहारी यादव,रघुपति ,पप्पू सिंह,अभिषेक सिंह,राजकुमार यादव,सीलियम मसीह,राकेश जयसवाल,इंद्रेश सिंह,रविकांत गौड,प्रमोद मिश्रा,योगेंद्र मिश्रा,सूरज गुप्ता,नीरज जायसवाल,जितेंद्र जायसवाल,अभय सिंह,सुधीर पटेल,प्रभाकर सिंह,राकेश चौहान,सतेंद्र मौर्या,अश्विनी कुमार,श्यामबिहारी सिंह,सतीश सिंह,इंद्रजीत,विकाश कुमार,शिव सिंह,आराध्या शुक्ला,अर्थ वर्मा,संजना कुमारी,अस्मिता कुमारी,जया कुमारी सहित दर्जनों अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *