गोरखपुर में तुर्रा नाले में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, मछली पकड़ रहे युवकों ने देखा इलाके में सनसनी

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह के खुटवा टोला में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तुर्रा नाले में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक नाले में मछली पकड़ रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में बहते शव पर पड़ी। शव देखते ही युवक घबरा गए और तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में शिनाख्त के लिए सूचना भेजी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *