डीएवी के प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने जिले में लहराया परचम, सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित.

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर के पांचवीं का छात्र प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड- 2026 में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रार्थना सभागार में प्राचार्य राजकुमार ने प्रसिद्ध श्रीवास्तव को हिंदुस्तान अख़बार की ओर से प्रशस्तिपत्र, मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रसिद्ध श्रीवास्तव के पिताजी डॉ० राजेश कुमार श्रीवास्तव को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्राचार्य ने कहा, जो बच्चे ओलंपियाड में टॉपर्स नहीं हुए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। जो जितना साहसी होगा, परिश्रम करेगा; वह उतना हीं आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच हीं आपको आगे ले जाएगी। इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसिद्ध श्रीवास्तव की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से हीं यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा, हम हिन्दुस्तान अखबार की इस पहल की सराहना करते हैं जो विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करता है। ओलंपियाड के इंचार्ज शिक्षक नीरज गुप्ता ने कहा कि डीएवी परिवार प्रसिद्ध श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में प्रसिद्ध के साथ-साथ विद्यालय के अन्य अनेक छात्र हिंदुस्तान ओलंपियाड के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपना और इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। ओलंपियाड समग्र विकास एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, जय सिंह, एस पी तिवारी, डी सी शुक्ला, मीना सिंह, अरूण कुमार सिंह, माधुरी यादव, श्रद्धा ठाकरे, नम्रता चौधरी, शुभेंद्र कुमार, कंचन कुमारी के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *