प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन सम्मान समारोह एवं पंजीकरण अभियान की घोषणा

पुर्वा टाईम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर ।भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या के संरक्षण, संवर्धन एवं समसामयिक संदर्भों में उसके वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पुनर्स्थापन के उद्देश्य से स्थापित आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन द्वारा देश का प्रथम संगठित एवं व्यापक प्रयास किया जा रहा है। यह संगठन देशभर के वास्तविक एवं विद्वान ज्योतिषाचार्यों को एक मंच पर लाकर महर्षियों की तप, साधना एवं ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित है।
इसी क्रम में संगठन द्वारा एक राष्ट्रीय पंजीकरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत देशभर के योग्य एवं प्रमाणिक ज्योतिषियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष विद्या को बदनाम करने वाले अप्रमाणिक तत्वों की पहचान करना,
वास्तविक विद्वानों को एक मंच प्रदान करना,भारत में ज्योतिषाचार्यों की प्रामाणिक संख्या का आकलन करना,तथा इस प्राचीन विद्या की गरिमा एवं विश्वसनीयता को पुनर्स्थापित करना है। इस ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत संगठन अपना प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कर रहा है, बौद्ध संग्रहालय तारामंडल, गोरखपुर में 10 मई 2026 दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक इस गरिमामई कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से विद्वान ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु सम्मिलित होंगे।
मुख्य अतिथि:महामहिम राज्यपाल, तेलंगाना श्री शिव प्रताप शुक्ला जी (आमंत्रित) विशिष्ट अतिथि:पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री जी राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पंकज त्रिपाठी जी डॉ. रोहित मिश्रा जी (गुरुजी, गोरखनाथ मंदिर) डॉ. धनेश मणि त्रिपाठी जी योगसिद्ध गुरु माता चेतना जी राष्ट्रीय महासचिव गोविंद प्रताप मिश्रा जी एवं अन्य प्रतिष्ठित 250 से अधिक विद्वान यह अधिवेशन न केवल ज्योतिष विद्या के वर्तमान स्वरूप पर चिंतन करेगा, बल्कि इसे आधुनिक युग के अनुरूप विकसित करने की दिशा में ठोस कदम भी तय करेगा।
संगठन सभी योग्य ज्योतिषाचार्यों, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों से आग्रह करता है कि वे इस पावन अभियान का हिस्सा बनें और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को पुनः विश्व पटल पर स्थापित करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *