गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी.पूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र -थाना चोपन पुलिस की ओर से गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अभय नाथ यादव, उपनिरीक्षक राम ज्ञान यादव और महिला आरक्षी शैलजा सिंह ने छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान को सुरक्षित रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने बताया कि अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा करने से साइबर अपराध का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मोबाइल फोन, ऑनलाइन खातों और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। पुलिस टीम ने साइबर अपराध के मामलों में जांच की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि कई मामलों में संदिग्धों की पहचान के लिए संबंधित डिजिटल डेटा और तकनीकी जानकारी की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आने से बचना चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही बिना मेहनत के पैसा कमाने के लालच में किसी भी गलत गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी करते हैं। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *