हमारी-जनगणना, हमारा-विकास जनगणना से जनकल्याण स्वगणना के लिये जनपद के सम्मानित नागरिकगणों से जिलाधिकारी ने की अपील
पूर्वा टाइम्स – समाचार
07 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई 2026 तक होने वाली स्व-गणना में जनपद के सभी सम्मानित नागरिकगण स्वयं ही जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर अपनी सूचनाएं दर्ज करें-जिलाधिकारी
जनपद के नागरिकगण स्वगणना के कार्य मे लगे सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें साथ ही स्वगणना के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ जनपद सोनभद्र के समस्त सम्मानित नागरिकगणों से अपील करता हूं कि जनपद के सभी सम्मानितगण स्व-गणना पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का संचालन उत्तर प्रदेश में दिनांक 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक निर्धारित है। मकान सूचीकरण का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व आमजन के लिए 15 दिवस की अवधि हेतु स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो की 07 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई तक होगी। स्व-गणना एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ही जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर अपनी सूवनाएं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना अवधि के दौरान विभिन्न वर्गों तक लक्षित पहुंच सुनिश्चित करने हेतु दिवस वार विषयगत रणनीति भी निर्धारित की गई है स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग कर अपना विवरण दर्ज करें। अपील है कि जनगणना की वेबसाइट पर जाकर सभी नागरिक गण अपनी सूचना भर दें इससे फायदा यह होगा कि जब जनगणना की टीम सत्यापन के लिए आपके पास जाएगी तो काफी सुलभता होगी। स्वगणना के कार्य मे नागरिकगण सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें और स्वगणना के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।









