नगर पंचायत घघसरा में डिजिटल जनगणना का शुभारंभ, चेयरमैन ने स्वयं भरा फॉर्म

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित के 8 मई नगर पंचायत घघसरा कार्यालय में शुक्रवार को डिजिटल जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने स्वयं पहल करते हुए डिजिटल गणना की शुरुआत की और अपना व्यक्तिगत जनगणना फॉर्म भरकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
चेयरमैन दुबे ने नगरवासियों से अपील की कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। डिजिटल माध्यम से होने वाली यह गणना पारदर्शी, त्वरित और सटीक है। इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों से ही सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमित नायक ने बताया कि डिजिटल जनगणना से समय और संसाधनों की बचत होगी। प्रत्येक नागरिक को अपनी सही जानकारी देना राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यालय परिसर में लोगों को डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नगर पंचायत ने सभी वार्डों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है ताकि कोई भी नागरिक जनगणना से वंचित न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *