वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के लिए सोनभद्र में कंट्रोल रूम सक्रिय
23 अक्टूबर को मतदान के मद्देनजर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित
विधान परिषद निर्वाचन-2026 के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र चर्चित गौड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान सम्पन्न होगा। उक्त निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं अन्य सभी प्रकार की सूचनाओं के लिए कलेक्ट्रेट, सोनभद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के संचालन एवं कार्यों के लिए नोडल अधिकारी के रूप में प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर, सोनभद्र (मोबाइल नंबर 9839390165), राजेश यादव, तहसीलदार (न्यायिक), राबर्ट्सगंज (मोबाइल नंबर 8563937837) तथा विनीत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोनभद्र (मोबाइल नंबर 8953281875) को नामित किया गया है। वहीं, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में ज्ञानेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार, राबर्ट्सगंज (मोबाइल नंबर 7905135995), अनुराग त्रिपाठी, सीडीपीओ, राबर्ट्सगंज-शहर (मोबाइल नंबर 9169511333) तथा दीनानाथ द्विवेदी, सीडीपीओ, चतरा (मोबाइल नंबर 9918638637) को नामित किया गया है। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट, सोनभद्र में स्थापित कंट्रोल रूम अनवरत रूप से संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05444-297757 है, जिस पर निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं एवं शिकायतों के आदान-प्रदान के लिए संपर्क किया जा सकता है।

