एसएसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न इकाइयों, जिनमें यू0पी0-112, परिवहन शाखा एवं घुड़सवार पुलिस शामिल रही, की कार्यप्रणाली और व्यवस्था की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कैंट, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *