अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना ओबरा एवं थाना चोपन का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पूर्वा टाइम्स ब्यूरो
सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 23.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना ओबरा एवं थाना चोपन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव एवं मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनने, पीड़िताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *