त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, 10 जून को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाताओं के डुप्लीकेशन और कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल से होगी शुरू, अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन किया गया है मतदाताओं के डूब्लीकंशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक, कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन मतदेय स्थलों के वार्डो की मैंपिंग मतदाता क्रमांकन आंवटन मतदाता सूची की डाउनलोडिंग फोटो प्रतियां कराने आदि, निर्वाचक नामावलियां का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 10 जून 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना-पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेंगे। निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी। आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित समय सारणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के Deduplication के कार्य सम्पन्न कराये जायेंगे। पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक को यथा संशोधित समझा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *