अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच गोरखपुर के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गोरखपुर । डा अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच गोरखपुर के नेतृत्व में बिधान सभा गोरखपुर ग्रामीण में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान का जन्मदिन मनाया गया। लोगो ने बहुजन नेता भावनाथ पासवान जी के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना किया।
सर्व प्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजराज प्रसाद ,वीरेंद्र पासवान (जिला पंचायत सदस्य), ई रामदयाल, हीरामन सत्यपाल, श्रीमती रश्मि सहाय , नेबूलाल, प्रधानाचार्य राम भागवत, व अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना करते हुए बहुजन संकल्प के रूप में संकल्पित होते हुए सबको बहुजनों के हक और हक की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश चन्द्र राना ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से और मजबूती के साथ आगे आकर बहुजनों के साथ साथ समस्त भारतीयों के संबैधानिक हक और अधिकार की लड़ाई को लड़ने के लिए सशक्त होने का आह्वान करते हुए सामाजिक और राजनैतिक प्रतिनिधित्व के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित जिलाध्यक्ष हीरामन, जिला प्रभारी ई रामदयाल, नेबू लाल, जय करन प्रसाद, सत्यपाल, रामदरश, राजेन्द्र प्रधान, उमेश, अरविंद, पारसनाथ, मदारी पासी,अखिलेश कुमार, लालमन यादव, जयप्रकाश रोशन, सुबास प्रभाकर, एड सुरेन्द्र, फेकू प्रजापति, श्रीमती रश्मि सहाय, व प्रधानाचार्य राम भागवत,लक्ष्मी नरायण बौद्ध,श्रीचंद पासवान, अजय कुमार, कुन्दन,समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर जन्मदिन को मनाया








