लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सुशासन,जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देशभर में अनेक मंदिरों,धर्मशालाओं और जनोपयोगी निर्माण कार्यों को प्रोत्साहित किया। उनका जीवन सेवा, त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता,न्याय और जनसेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रमोद नायक, गोरखलाल श्रीवास्तव,सतेंद्र निषाद,नवीन सिन्हा,पानमती शर्मा,अनिल सोनकर,ज्ञानेंद्र शाही,संतोष उपाध्याय,इंदु भूषण शुक्ल,राजेश निषाद,व्यास मुनि उपाध्याय,संतोष शुक्ला,प्रवीण तिवारी,रामनगीना साहनी,हौशीला पाण्डेय,सुनील सिंह,धर्मेंद्र दुबे,राजकुमार यादव,अभिषेक राय,अशोक सिंह,ऋषिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








