आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र
स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षार्थियों को किया गया प्रेरित –
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में संचालित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह एवं सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण के माध्यम से अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार स्थापित करने में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है।
35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षार्थी स्वयं का ब्यूटी पार्लर स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
आरसेटी द्वारा संचालित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

